फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगडों के काटने से 3 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ लगते रक्कड़ गांव में रंगड़ों के काटने से 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को बेसुध हालत में नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद दो लोगों को छुट्टी दे दी गई है। जबकि एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। रक्कड़ निवासी रोशन लाल, सीताराम, मोना कुमारी बुधवार को अपने खेतों की तरह जा रहे थे कि रास्ते में रंगड़ों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। रंगड़ों के काटने पर उन्होंने शोर मचाया। शोर मचाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में सिविल अस्पताल नादौन के डा. बीएस राणा ने कहा कि रोशन लाल को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई हैैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें