फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झलाण में कार दुर्घटना में एक परिवार के पांच सदस्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत पड़ते झलाण गांव में एक कार दुर्घटना में दियोटसिद्ध मंदिर माथा टेक कर लौट रहे कांगड़ा के रैहण गांव के एक परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पांचों ने प्राथमिक उपचार के बाद देहरा के अस्पताल में शेष इलाज करने का निर्णय लिया और चले गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांगड़ा के रैहण गांव का एक परिवार शादी समारोह के बाद दियोटसिद्ध में माथा टेकने कार में गए। सोमवार दोपहर को जब वह वापस अपने घर जा रहे थे तो झलाण गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर ढांक से टकरा गई। जिससे कार में सवार कुसुम राणा उसके पति कर्म सिंह राणा, बेटा
सुमित, बहु मुनीषा व बेटी शिखा घायल हो गए हैं। इनमें से कुसुम की टांग टूट गई है और कर्म सिंह राणा की छाती में चोट आई है। जबकि अन्य तीनों को मामूली चोटें आई हैं। एसएचओ महेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें