फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगलोट में बारिश की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
फगलोट में बारिश की भेंट चढ़ा रिहायशी मकान
विज्ञापन

मकान के दो कमरे गिर जाने से लाखों का हुआ नुकसान
मकान के तीसरे कमरे के गिरने का भी खतरा हुआ पैदा
परिजनों ने प्रशासन से मदद करने की लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत कक्कड़ के गांव फगलोट में बारिश के कारण एक स्लेटपोश रिहायशी मकान के दो कमरे गिर गए। मकान गिर जाने से परिजनों को दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस रिहायशी मकान में तीन कमरे थे। इनमें से दो कमरे गिर जाने के बाद तीसरे कमरे के गिरने का भी खतरा पैदा हो गया है। परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वीरवार को फगलोट गांव निवासी गंगा देवी पत्नी स्वर्गीय भागीरथ के स्लेटपोश रिहायशी मकान के दो कमरे गिर गए। इस घटना में जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन, मकान के अंदर रखा सारा सामान दब गया है। गंगा देवी के पुत्र रणजीत सिंह ने कहा कि तीसरे कमरे को बचाने के लिए तिरपाल लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मकान गिर जाने के कारण करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में ग्राम पंचायत कक्कड़ की प्रधान आशा देवी ने कहा कि मौका देखकर रिपोर्ट तैयार कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें