फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद भंग करने के लिए उपायुक्त को सौंपा अविश्वास पत्र

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर बवाल मच गया है। पूर्व निर्धारित फैसले के तहत 20 जुलाई को अध्यक्ष पद से इस्तीफा न देने पर अब नगर के पार्षदों ने वर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। नगर परिषद के अध्यक्ष रमन भटनागर के खिलाफ मुखर हुए पांच पार्षदों ने मंगलवार को उपायुक्त हमीरपुर को अविश्वास पत्र सौंपा। जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदार पार्षद अशोक कुमार मेहरा ने वर्तमान अध्यक्ष को हटाने को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की है। नगर परिषद सुजानपुर में कुल नौ चयनित पार्षद हैं।
विज्ञापन

इनमें से पांच पार्षदों जिनमें उपाध्यक्ष और वार्ड-4 की पार्षद कमलेश कुमारी, वार्ड-6 के पार्षद अशोक कुमार मेहरा, वार्ड दो के पार्षद दीप कुमार, वार्ड-8 की पार्षद ज्योति शर्मा, वार्ड-9 की पार्षद रेणू गुप्ता ने उपायुक्त के पास अविश्वास पत्र सौंपा है। नगर परिषद के चुनाव में भाजपा समर्पित दो पार्षदों की अध्यक्ष पद पर दावेदारी के चलते भाजपा ने दोनों को अढ़ाई-अढ़ाई साल का कार्यकाल देने का फार्मूला निकाला था। इस पर 20 जुलाई 2018 को वर्तमान अध्यक्ष रमन भटनागर का अढ़ाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया। लेकिन, उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया। जिसे लेकर असंतुष्ट धड़े में शामिल भाजपा पार्षदों ने अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार पार्षद अशोक कुमार मेहरा की अगुवाई में जिलाधीश को अविश्वास पत्र सौंपा और नप में अविश्वास प्रस्ताव पारित करने की मांग की। इस मौके पर पांच पार्षदों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता अंकुश गुप्ता और भूपेंद्र धीमान सहित भाजपा मंडलाध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह भी मौजूद रहे। उधर, उपायुक्त हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा का कहना है कि सुजानपुर नगर परिषद के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल इस संदर्भ में उनसे मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें