फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मुकाबले में रीतिक और कार्तिक, एकल में मोहित ने मारी बाजी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलास्तरीय तीन दिवसीय ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप प्रतियोगिता बुधवार को नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हॉल में संपन्न हुई। समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलें जहां हमारा मनोरंजन करती हैं वहीं अनुशासनप्रिय बनाकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं, युवा देश के कर्णधार हैं। उन्होंने इस प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेता और उपविजेता रहे लड़के और लड़कियों को बधाई दी और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग में आर्यन डोगरा विजेता और शिवांश उपविजेता रहे। अंडर-17 वर्ग में साहिल विजेता, आयुष उपविजेता, अंडर-19 वर्ग में मोहित विजेता, रितिक उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के अंडर-15 डबल वर्ग में आर्यन और साहिल विजेता, अंशुल और सौरभ उपविजेता रहे। अंडर-17 वर्ग के डबल मुकाबले में अक्षित, राजीव विजेता, रोहित और अक्षित उपविजेता, अंडर-19 वर्ग में राज कुमार, रितिक विजेता, दिवांश और आयूष उपविजेता रहे। इसके अतिरिक्त लड़कियों के अंडर-13 एकल वर्ग में सिन्नी विजेता और सानिया कटोच उपविजेता, अंडर-15 वर्ग में सानिया कटोच विजेता, रीतिका उपविजेता, अंडर-17 में नवनीत विजेता, महक उपविजेता और अंडर-19 वर्ग में नवनीत विजेता और अंजलि उपविजेता घोषित की गईं। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग के डबल मुकाबलों में रीतिक, कार्तिक रत्न विजेता, प्रदीप और सतीश उपविजेता रहे। इसके अतिरिक्त सीनियर वर्ग के एकल मुकाबले में मोहित कुमार विजेता और कार्तिक रत्न उपविजेता रहे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, हरीश शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, वीना शर्मा, सुलोचना देवी और बैडमिंटन संघ के जिला सचिव संदीप भारद्वाज के अतिरिक्त भाजपा के पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें