फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल और निवेदिता चुने गए बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ा(हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में बुधवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ. बलवंत ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। बलवंत ने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इस अवसर पर डॉ. चंदन, प्रो. राजेंद्र शर्मा, डॉ. युद्धवीर सिंह, डॉ. विजय कुमार, प्रो. बाल किशन जुनेजा, प्रो. वनिता धनोटिया, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. संजय शर्मा, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. रीतिका जंवाल, प्रो. सुख देव, प्रो. रुचि, प्रो. सुरेश कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता, प्रो. सपना राणा आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे। इस अवसर पर 800 मीटर, 400 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। इसमें लड़कों की 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रजत कुमार, दूसरे पर तिलक राज और तीसरे स्थान पर प्रिंस अंगद रहा। वहीं लड़कियों में 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर निवेदिता, दूसरे पर कोमल परमार, और शालू तीसरे स्थान पर रही। वहीं लंबी कूद में लड़कों में प्रथम अतुल, द्वितीय सतीश कुमार और नीरज गुलेेरिया तीसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद लड़कियों में प्रथम निवेदिता, द्वितीय शशि बाला और तीसरे स्थान पर रेणू बाला रही। इस मौके पर लड़कों में बेस्ट एथलीट अतुल कुमार और लड़कियों में बेस्ट एथलीट निवेदिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें