फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध में चैत्र नवरात्र मेले 14 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले 14 मार्च से आरंभ होंगे। मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को बाबा बालक मंदिर दियोटसिद्ध में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राकेश प्रजापति ने की। उन्होंने कहा कि एक माह तक चलने वाले चैत्र मेलों के दौरान दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तथा होमगार्ड के कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों की विभाजित किया जाएगा ताकि किसी भी स्तर पर कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि इस बार चैत्र मेलों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा जगह-जगह पर कूड़ादान रखे जाएंगे। अस्थायी तौर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शौचालय व स्नानागर भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शाहतलाई से दियोटसिद्ध के लिए एचआरटीसी द्वारा मिनी बसें चलाई जाएंगी तथा इसके साथ ही शाहतलाई से दियोटसिद्ध के लिए टैक्सी सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रति सवारी से पंद्रह रुपये किराया लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दियोटसिद्ध में यातायात को सुचारु रखने के लिए पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि चैत्र नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए चौबीस घंटे खुला रहेगा। उपायुक्त ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेलों के दौरान पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें तथा पेयजल का क्लोरिनेशन भी आवश्यक है। मंदिर परिसर में एंबुलेंस के साथ-साथ चिकित्सकों की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साइनबोर्ड तैयार करने के भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत करते हुए चैत्र नवरात्रों की तैयारियों को लेकर आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर एडीएम रतन गौतम भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें