फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 28 प्रत्याशियों में से 18 की जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले कुल 28 प्रत्याशियों में से 18 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। कई निर्दलीयों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। बीजेपी और कांग्रेस दो ही दलों के हारे हुए प्रत्याशी चुनावों में कुल मतदान का 1/6 फीसदी मत हासिल कर अपनी लाज बचा पाए हैं। हमीरपुर में इस बारे चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। साल 1985 के बाद इस साल विधानसभा के आम चुनाव में कांग्रेस को एक साथ जिले की पांच सीटों में से तीन पर जीत हासिल हुई है। इससे पहले कांग्रेस तीन के आंकड़े को साल 1994 में हुए मतदान में छू पाई थी। इसके बाद साल 2012 तक कांग्रेस जिले से कभी भी तीन सीटें नहीं जीत पाई।
विज्ञापन

पिछले चुनावों में कांग्रेस को केवल बड़सर से जीत हासिल हुई थी, जबकि शेष चार सीटों पर करारी शिकस्त मिली। वहीं इस बार के चुनावों में कांग्रेस तीन और भाजपा को केवल दो सीटों पर संतुष्ट रहना पड़ा। इस बार भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी हार गया। भाजपा का गढ़ माने जाने वाले जिला हमीरपुर से इस बार भाजपा को तीन सीटों पर नुकसान हुआ है। वहीं कुछेक प्रत्याशियों को तो नोटा से भी कम वोट पड़े।

इन 18 प्रत्याशियों की जब्त हुई जमानत-
विस क्षेत्र सुजानपुर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा, जोगिंद्र कुमार ठाकुर (सीपीआईएम), प्रवीण ठाकुर (बीएसपी), विस क्षेत्र हमीरपुर से कांग्रेस के बागी उम्मीदवार कमल पठानिया, अनिल मनकोटिया(सीपीआईएम), लाल चंद मस्ताना (बीएसपी) आशीष कुमार (निर्दलीय), राज कुमार (समाज अधिकार कल्याण दल), विस क्षेत्र भोरंज से प्रवीण कौशल (बीएसपी), मदन लाल (समाज अधिकार कल्याण दल), धनी राम (निर्दलीय), विस क्षेत्र नादौन से रवि प्रकाश (बीएसपी), पृथी चंद (निर्दलीय), रणजीत सिंह (निर्दलीय), लेख राज शर्मा (निर्दलीय), विस क्षेत्र बड़सर से सरोती देवी (बीएसपी), विनोद ठाकुर (मृतक), सीता राम भारद्वाज (निर्दलीय) कुल अठारह उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा पाए।
विज्ञापन


सुजानपुर में नोटा को पड़े सर्वाधिक वोट
हमीरपुर में नोटा को 259 वोट पड़े, जबकि सुजानपुर में 485, भोरंज में 362, नादौन में 210 और बड़सर में 464 वोट पड़े हैं। सुजानपुर में नोटा को सबसे अधिक वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें