फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए कमेटियां गठित

विज्ञापन
pic
विज्ञापन
हमीरपुर। दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन शनिवार को लोनिवि के विश्रामगृह में किया गया। जिसकी अध्यक्षता एडवोकेट सुशील शर्मा ने की। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में लोगों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया और हमीरपुर में बस अड्डे के पास नालियों पर बने फुटपाथ की समस्या को उठाने पर सहमति बनी। साथ ही बस अड्डे के पास सड़क मार्ग कार करने में दिक्कतें आने पर वहां पर फ्लाईओवर बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक में लोगों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य मार्ग के साथ लगते हुए फुटपाथ की दुर्दशा के कारण लोगों को जो कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है उसके लिए लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया जाए। इसके साथ ही बस स्टैंड के पास की दुकानों के साथ साथ बहने वाली नाली पर फुटपाथ बनाने की मांग की जाएगी। बैठक में कहा गया कि नाली के साथ खाद्य पदार्थों की दुकानें हैं, जहां सैकड़ों लोग भोजन ग्रहण करते हैं तथा अन्य खाद्य पदार्थों का उपभोग करते हैं। लेकिन नाल में फैली गंदगी के कारण हमेशा लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बना रहता है। इसलिए इस नाली के उपर छत डाल कर इस फुटपाथ में तबदील कर दिया जाए। इस अवसर पर एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष पंकज भारतीय, महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, रणधीर सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष अरविंद्र सिंह व प्रेस सचिव जसवीर कुमार सदस्य नियुक्त किया गया, जो लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद तथा आईपीएच जैसे विभागों के साथ लोगों की समस्याओं को उठाएगी। इसके अलावा ज्ञान चंद शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया, जिसमें मनसुख पठानिया, केएस गौतम, प्रकाश चंद सेन को सदस्य नियुक्त किया गया, जो स्वास्थ्य विभाग तथा परिवहन विभाग से जन समस्याओं के निवारण पर संज्ञान लिया करेगी। इसके साथ ही एसके कौड़ा को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम का समन्वयक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें