बिझड़ी(हमीरपुर)। बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क में बिखरी पड़ी बजरी और कंकरीट को पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने साफ करवाया है। शिकायतों के बाद भी लोक निर्माण विभाग जो कार्य नहीं कर पाया, उसे पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने करवाया है। बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क पर कुआं चौक से आगे संकीर्ण सड़क पर उखड़ी बजरी हादसों को न्योता दे रही है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त सड़क की टारिंग भी करवाई थी, लेकिन महज 15 दिनों में सड़क की टारिंग उखड़ गई।
उधर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद लखनपाल का कहना है कि उक्त सड़क पर पानी का रिसाव होता है। इसके कारण मार्ग की टारिंग उखड़ी है। जल्दी ही विभाग द्वारा इस सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा।