फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल से टांडा रेफर की गर्भवती, भोरंज में हुआ सामान्य प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर मात्र रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है। अस्पताल में प्रसूति के लिए आई एक महिला को अस्पताल के चिकित्सकों ने टांडा रेफर कर दिया, लेकिन उस महिला ने टांडा न जाकर सिविल अस्पताल भोरंज में अपना चेकअप करवाया। वहां पर तैनात बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने उन्हें दाखिल कर उनकी सामान्य डिलीवरी करवाई है।
विज्ञापन

अनीता कुमारी पत्नी विकास ठाकुर निवासी हमीरपुर ने बताया कि तीन दिन पहले उसने जिला अस्पताल में चेकअप करवाया। वहां पर चिकित्सकों ने उसकी सारी रिपोर्ट देखकर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन उसने टांडा मेडिकल कॉलेज न जाकर सिविल अस्पताल भोरंज में अपना चेकअप करवाया। इस दौरान भोरंज अस्पताल के बीएमओ ने उन्हें न घबराने की बात कही और अस्पताल में दाखिल कर लिया। अनीता ने कहा कि इससे पूर्व भी एक बार उसकी डिलीवरी ऑपरेशन से हुई थी। इस कारण वह ऑपरेशन से घबराई हुई थी, लेकिन वीरवार को उनकी डिलीवरी सामान्य रूप करवाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर केवल रेफरल बनकर रह गया है। उधर, बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया का कहना है कि महिला चेकअप के लिए आई थी। इंजेक्शन देकर सामान्य प्रसूति करवाई गई। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें