फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवैध तरीके से लकड़ी ले जाते एक चालक को 10,000 जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने 11 पिकअप वाहन किए थे जब्त, एक की ही मिल पाई सत्यापन रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र नादौन की टीम ने अब तक 11 पिकअप ट्राला वाहनों को अवैध तरीके से लकड़ी ले जाने पर अलग-अलग जगह नाके के दौरान अपने कब्जे में लिया था। यह सभी वाहन देर रात नौ और दस बजे के बाद अवैध तरीके से लकड़ी ले जाते हुए पकड़े गए हैं। विभाग की ओर से लकड़ी कटान वाले क्षेत्र से फिजिकल वेरिफिकेशन (भौतिक सत्यापन) करवाने के आदेश दे दिए गए हैं। उसके तहत ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल लोड की गई लकड़ी के संदर्भ में एक ही गाड़ी की फिजिकल रिपोर्ट विभाग को मिल पाई है। उसी के अनुसार वाहन चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए 10,000 रुपये का जुर्माना वसूल करके विभाग ने अपने कब्जे से वाहन को रिहा कर दिया है। वन खंड अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि फिजिकल वेरिफिकेशन में एक वाहन में लोड लकड़ी मलकीयती भूमि से ही काटने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। दूसरी ओर देर रात अंधेरे में लकड़ी को ट्रांसपोर्ट करने और फायर सीजन के चलते लकड़ी काटने पर प्रतिबंध होने की भी कोताही सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें