बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोदसिद्ध में नवरात्र से एक दिन पूर्व श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। नवरात्र से पूर्व सोमवार को मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। सोमवार को हुई चढ़ावे की गणना में श्रद्धालुओं ने मंदिर में 21 लाख 81 हजार 591 रुपये नगद चढ़ावा बाबा की सेवा में अर्पित किया।
नगद चढ़ावे के साथ श्रद्धालुओं ने 3.850 ग्राम सोना, 155.93 ग्राम चांदी चढ़ाई है। विदेशी मुद्रा के रूप में इंग्लैंड के 190 पौंड, यूएसए के 158, ऑस्ट्रेलिया के 240 डॉलर, यूरो 240, यूएई के 25 दिरहम, मलयेशिया के दो और कुवैत दिनार एक बाबा की सेवा अर्पित किए। मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने कहा कि इन दिनों सिद्ध पीठ में बाबा जी के चैत्र मास के मेले चल रहे हैं। हर रोज देश विदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा की गुफा में नतमस्तक हो रहे हैं।