फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बाबू राम गौतम का निधन, रविवार शाम को अपने आवास पर ली अंतिम सांस

Mon, 20 Oct 2025 09:32 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक रहे डॉक्टर बाबू राम गौतम ने रविवार शाम अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक बाबू राम (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से बीमार चल रहे बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक रहे डॉक्टर बाबू राम गौतम ने रविवार शाम अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका योगदान न केवल राजनीति बल्कि प्रशासन और समाज सेवा के क्षेत्र में भी यादगार रहा। डॉक्टर गौतम कुछ समय तक एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन भी रहे। 

विज्ञापन


वर्तमान में वह पूर्व विधायक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर थे और जीवनभर समाजसेवा से जुड़े रहे। उन्होंने 1985 में कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ा और भाजपा के सदा राम को हराया। 



हालांकि 1990 के चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और मेजर शिवराम को चुनाव मैदान में उतारा। उस समय प्रदेश में शांता कुमार की सरकार बनी, जो कुछ ही समय बाद गिर गई। 1993 में दोबारा चुनाव हुए, तब उन्हें पार्टी का टिकट मिला, लेकिन भाजपा प्रत्याशी जेपी नड्डा से 22 वोटों से हार गए। 1998 में भी उन्हें टिकट मिला, लेकिन उस समय भी नड्डा ने हरा दिया। 1998 से पहले एचआरटीसी के उपाध्यक्ष रहे। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें