फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day 2024: अब मात्र इतने पैसों में करें कुल्लू से जयपुर का सफर, इस दिन से शुरू होगी उड़ान

Fri, 27 Sep 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

सस्ती हवाई सेवा में कुल्लू के लोग भी घूमने के लिए जयपुर जा सकेंगे। 14 अक्तूबर सुबह एलायंस एयर का एटीआर-72 जयपुर से कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरेगा। इसका किराया मात्र 2500 रुपये रखा गया है। 
विज्ञापन
भुंतर एयरपोर्ट का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंक सिटी जयपुर पहली बार कुल्लू से हवाई सेवा से जुड़ने जा रहा है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 14 अक्तूबर सुबह एलायंस एयर का एटीआर-72 जयपुर से कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरेगा। इसका किराया मात्र 2500 रुपये रखा गया है। उड़ान 4.0 के तहत कम किराया वाली इस फ्लाइट से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे।

विज्ञापन


सस्ती हवाई सेवा में कुल्लू के लोग भी घूमने के लिए जयपुर जा सकेंगे। साथ ही यहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। एक घंटे 55 मिनट की इस फ्लाइट में एलायंस एयर का 71 सीटर जहाज जयपुर हवाई अड्डे से सुबह 8:20 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 10:15 बजे लैंड करेगा। 20 मिनट रुकने के बाद जहाज 10:35 बजे सुबह वापस जयपुर को उड़ेगा और 12:40 बजे पहुंचेगा।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने फ्लाइट को कुल्लू-जयपुर के लिए हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार को चलाने का निर्णय लिया है। भुंतर से देश के दूसरे राज्यों के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने से कुल्लू-मनाली के साथ राजस्थान के जयपुर में भी पर्यटन कारोबार में वृद्धि होगी। एयरपोर्ट भुंतर के निदेशक सिद्धार्थ कदम ने बताया कि कुल्लू-जयपुर उड़ान से पर्यटन को गति मिलेगी। उधर होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि देश के दूसरे शहरों के लिए हवाई सेवाओं का विस्तार होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को लाभ होगा।
विज्ञापन


इनोवा में 34,000 किराया
कुल्लू से जयपुर जाने के लिए अगर इनोवा टैक्सी करनी हो तो इसका किराया 34,000 रुपये है। टैक्सी में 18 से 20 घंटे का समय लगेगा। जबकि कुल्लू से हवाई जहाज में मात्र 1.55 घंटे के 2500 रुपये ही लगेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें