आयोग के अनुसार इन पदों के लिए कुल 17,201 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी आवेदन अस्थायी तौर पर स्वीकार किए गए थे। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा में 16,173 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1,028 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में मेरिट के आधार पर 948 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया सात जुलाई से 21 जुलाई तक पूरी की गई।
आयोग ने दस्तावेज सत्यापन के बाद 595 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया है। रिक्त रहने वाले पांच पदों में ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के दो और एससी (डब्ल्यूएफएफ) के तीन पद शामिल हैं। आयोग के सचिव डॉक्टर विक्रम महाजन ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।