फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake In Himachal: हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, मंडी था केंद्र, 3.4 रही तीव्रता

Sun, 13 Apr 2025 10:04 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल कहीं से भी कोई नुकसान की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
राजस्थान में भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में भूंकप के झटके महसूस किए गए। रविवार सुबह 9:18 बजे आए भूकंप का केंद्र सुंदरनगर के साथ लगता जयदेवी क्षेत्र रहा। भूकंप की तीव्रता रियेक्टर पैमाने पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 7 किलोमीटर नीचे रहा।

विज्ञापन


भूकंप के दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। फोन कर अपने आस पड़ोस और रिश्तेदारों की जानकारी लेते रहे। भूकंप के झटकों के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों को सुनिश्चित किया। मंडी जिला भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में है। यह क्षेत्र जोन पांच में आता है। बीते माह भी सुंदरनगर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। पिछले माह आए भूकंप की तीव्रता रियेक्टर पैमाने पर 3.7 मापी गई थी।

रविवार सुबह क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लेकिन सुंदरनगर उपमंडल से कोई अप्रिय घटना की कोई सूचना नही है - अंकित शर्मा, तहसीलदार सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों आता है भूकंप?
बता दें कि भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण आता है। ये प्लेटें जब आपस में टकराती हैं, फिसलती हैं या अलग होती हैं, तो ऊर्जा निकलती है, जो भूकंप के रूप में महसूस होती है। अन्य कारणों में ज्वालामुखी विस्फोट, भूस्खलन या मानव गतिविधियाँ (जैसे खनन) भी शामिल हो सकते हैं। भारत में, हिमालय क्षेत्र और कुछ अन्य जोन भूकंप के लिए अधिक संवेदनशील हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें