फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई तेजस क्रैश: मुख्यमंत्री सुक्खू, नेता विपक्ष जयराम और सांसद अनुराग ने नमंश के परिजनों से जताई संवेदनाएं

Wed, 26 Nov 2025 03:46 PM IST
अंकेश डोगरा पीटीआई, शिमला

सार

बुधवार को दिवंगत विंग कमांडर नमंश स्याल के पुश्तैनी गांव में जाकर मुख्यमंत्री सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
बलिदानी विंग कमांडर नमंश स्याल के घर पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को दिवंगत विंग कमांडर नमंश स्याल के पुश्तैनी गांव का दौरा किया, जो पिछले हफ्ते दुबई एयर शो में तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश के दौरान मारे गए थे। ठाकुर ने दिवंगत पायलट को श्रद्धांजलि दी और कांगड़ा में उनके परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना जताई। स्याल को श्रद्धांजलि देते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश ने एक बहादुर, कर्तव्यनिष्ठ और बहुत साहसी फाइटर पायलट खो दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। ठाकुर ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस दुखद घटना की निष्पक्ष, पूरी और तेज जांच सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहने और सरकार में सबसे ऊंचे लेवल पर फॉलो-अप करने का वादा किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध हो।

विज्ञापन

 

विंग कमांडर अमर बलिदानी नमांश स्याल के घर पहुंच नेता प्रतिपक्ष ने व्यक्त की संवेदना 
जयराम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के साथ अमर बलदानी विंग कमांडर नमंश स्याल के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पटियालकर स्थिति पैतृक घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।  उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले विंग कमांडर नमंश स्याल एक बेहद प्रतिभावान और साहसी पायलट थे। देश ने एक बहुत काबिल सिपाही और बेटा खोया है। जिसकी भरपाई असंभव है। परिवार की आंखों में भरा दर्द, घर की दहलीज पर लोगों के होने के बाद भी पसरा सन्नाटा बहुत पीड़ादायक था। उनके माता-पिता और परिजनों से मिलकर जो पीड़ा महसूस हुई, उसे शब्दों में बयां करना कठिन है। देश सदैव नमांश के इस सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा। ईश्वर सपूत की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अथाह दुःख को सहने का धैर्य प्रदान करें।
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विंग कमांडर शहीद नमंश स्याल को श्रद्धांजलि अर्पित की 
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के बलिदान हुए विंग कमांडर नमंश स्याल के पुश्तैनी गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घटना में राष्ट्र ने एक बहादुर सुपुत्र और साहसी पायलट को खो दिया है। हर हिमाचली उनके अदम्य साहस, कर्त्तव्यनिष्ठा और देश सेवा पर गर्व करता है। राष्ट्र उनके इस सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि इस दुःख की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, विधायक कमलेश ठाकुर व सुरेश कुमार भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें