वहीं, सोमवार को 14वें दलाई लामा दुनिया भर के पूर्व तिब्बती राजनीतिक कैदियों और ल्हासा बॉयज एसोसिएशन द्वारा मुख्य तिब्बती मंदिर में की गई लंबी उम्र की प्रार्थना में शामिल होने पहुंचे।
ऑस्ट्रेलिया से सोनम कहती हैं हम तिब्बत के पूर्व राजनीतिक कैदियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए हिज़ होलीनेस की लंबी उम्र की प्रार्थना के लिए यहां हैं। इसे मुख्य रूप से तिब्बत के पूर्व राजनीतिक कैदियों और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आयोजित किया जाता है।