फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: वोल्वो के चालक-परिचालक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार; थार सवारों ने थुरल में बस को रोककर की वारदात

Thu, 09 Apr 2026 12:12 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)।

सार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार रात एक वॉल्वो बस के ड्राइवर-कंडक्टर समेत कुछ यात्रियों पर थार गाड़ी में सवार पंजाब के युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, एक पिस्तौल और नशीला पदार्थ बरामद किया है। 
विज्ञापन
दिल्ली जा रही इस बस के ड्राइवर-कंडक्टर पर हमला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालमपुर के समीप थुरल क्षेत्र में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बीड़ से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस पर थार सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में बस के चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात थुरल में थार गाड़ी में सवार हमलावरों ने बस को रुकवाया और चालक राज कुमार (48) निवासी पंजयाला (बैजनाथ) और परिचालक प्रवेश कुमार निवासी ज्वालामुखी पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों के पेट और पीठ पर गहरे घाव आए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद थुरल अस्पताल से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू, एक पिस्तौल और नशीला पदार्थ बरामद किया है। हमले में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के बैरघट्टा में निजी वोल्वो बस के चालक और परिचालक समेत चार कर्मियों पर बुधवार रात हुए हमले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पंजाब के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी फार्मा कंपनी में काम करते हैं। आरोपियों से एक चाकू, ताइवान में बना रिवॉल्वर, छह जिंदा कारतूस और लगभग 1,735 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों को पालमपुर न्यायालय में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड हासिल की है, ताकि घटना की गहन जांच की जा सके। साथ ही आरोपियों की थार गाड़ी को भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात थुरल से पांच किलोमीटर दूर बैरघट्टा पंचायत में दिल्ली जा रही तीन जिनी वोल्वो बसों को एक बिना नंबर की थार गाड़ी में सवार आरोपियों ने बीच सड़क में रोक लिया। मामूली बहस के बाद आरोपियों ने बस चालकों और परिचालकों पर चाकू से हमला किया और रिवॉल्वर से हवा में फायर भी किए। इस हमले में चार बस कर्मियों को चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल चालकों राजकुमार (कांगड़ा) और विजय कुमार (मंडी) को टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि परिचालक सुंदर सिंह और परिवेश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। घटना के दौरान सुंदर सिंह ने होशियारी दिखाते हुए थार गाड़ी की चाबी निकालकर खुद को सुरक्षित किया। हालांकि वह पास के शराब के ठेके के सामने गिर गए। इसके बाद घटना का पता चला।

इसके बाद बैरघट्टा पंचायत प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने घायलों को थुरल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों की काबू करने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पहचान बलविंद्र सिंह (45) पठानकोट, अलीश (21) निवासी पठानकोट और निशान (46) होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें