फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान वनडे से पहले इंद्रुनाग के दरबार पहुंचे अनुराग, मैच की सफलता को मांगा आशीर्वाद

Fri, 12 Jun 2026 03:01 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

भारत-अफगानिस्तान वनडे मुकाबले से पहले सांसद अनुराग ठाकुर और एचपीसीए पदाधिकारियों ने भगवान इंद्रुनाग के दरबार में पूजा-अर्चना कर मैच के सफल आयोजन की कामना की। धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इंद्रुनाग के दरबार पहुंचे अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित एक दिवसीय क्रिकेट मैच के सफल आयोजन की कामना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के पदाधिकारियों के साथ भगवान इंद्रुनाग के दरबार पहुंचे। उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना कर मैच के निर्विघ्न संपन्न होने के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर एचपीसीए के उपाध्यक्ष विजय भंडारी, सचिव मनुज शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, सचिव विशाल शर्मा तथा पूर्व सचिव अवनीश परमार सहित कई अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। यह आयोजन शनिवार, 13 जून को होने वाले एक दिवसीय मैच के मद्देनजर किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

मैच की तैयारियां और स्टेडियम का महत्व
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, जिसने पहले आईपीएल के तीन मुकाबले और एक क्वालीफायर मैच का सफलतापूर्वक आयोजन किया है, अब एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि मैच की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और एसोसिएशन के लिए यह गौरव की बात है कि धर्मशाला लगातार सफल क्रिकेट आयोजनों का गवाह बन रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एक दिवसीय मैच भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
 

क्षेत्रीय विकास में क्रिकेट स्टेडियम का योगदान
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम ने हिमाचल प्रदेश की पहचान विश्वभर में बनाई है, जिससे प्रदेश के लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिले हैं और पर्यटन उद्योग को भी महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। उन्होंने एचपीसीए के प्रयासों की सराहना की, जो लगातार सफल मैचों का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन

दर्शकों का उत्साह और उम्मीदें
धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। हिमाचल की खूबसूरत वादियों और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें