फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala : मैक्लोडगंज पहुंचे प्रख्यात हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर, सीटीए संचालित तिब्बत संग्रहालय देखा

Sun, 09 Mar 2025 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

गेर ने शनिवार को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के तहत संचालित तिब्बत संग्रहालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता और तिब्बती अधिकारों के समर्थक रिचर्ड गेर मैक्लोडगंज पहुंचे हैं। उन्होंने शनिवार को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के तहत संचालित तिब्बत संग्रहालय का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उनका यह दौरा तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति वैश्विक समर्थन का प्रतीक माना जा रहा है। गेर का यह प्रयास तिब्बत के संघर्ष को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर करने और तिब्बती संस्कृति के प्रति जागरुकता बढ़ाने का है। 

दलाईलामा के करीबी मित्र माने जाने वाले गेर लंबे समय से तिब्बती अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने तिब्बती स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। तिब्बती नेताओं और सीटीए अधिकारियों ने उनके दौरे का स्वागत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें