फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सेना पर टिप्पणी को लेकर विधानसभा में फिर संग्राम, जयराम ठाकुर ने मंत्री को हटाने की मांग उठाई

Fri, 20 Nov 2026 11:14 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

सेना पर कथित टिप्पणी को लेकर हिमाचल विधानसभा में पांचवें दिन भी सियासी टकराव जारी रहा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की और सदन से बाहर चले गए। जयराम ने मुख्यमंत्री से संबंधित मंत्री को पद से हटाने की मांग उठाई।

विज्ञापन
सेना पर टिप्पणी से भड़की भाजपा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना पर टिप्पणी को लेकर हिमाचल विधानसभा में सियासी संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा के पांचवें दिन भी इस मुद्दे पर भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने संबंधित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और विरोध जताते हुए सदन से बाहर चले गए।

विज्ञापन




इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से सेना के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मंत्री को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सेना की गरिमा और सम्मान बनाए रखने के लिए संबंधित मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा ने इस मुद्दे को सदन में जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार पर दबाव बनाया।
विज्ञापन


भाजपा विधायकों ने नारेबाजी के बीच मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई। विरोध के दौरान नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सदन से बाहर जाते नजर आए। विपक्ष का कहना है कि सेना के सम्मान से जुड़े मामले में सरकार को गंभीरता दिखानी चाहिए और विवादित टिप्पणी करने वाले मंत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

सेना पर टिप्पणी को लेकर पहले भी विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टिप्पणी को सेना का अपमान बताते हुए इसे सदन की कार्यवाही से हटाने और मंत्री से माफी मांगने की मांग की थी। वहीं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने स्पष्ट किया था कि उन्होंने सेना का अपमान नहीं किया है और वह भारतीय सेना का हमेशा सम्मान करते हैं।



पांचवें दिन भी इस मुद्दे पर भाजपा के विरोध से विधानसभा का माहौल गरम रहा। विपक्ष ने मुख्यमंत्री से मंत्री को पद से हटाने की मांग उठाकर मामले को राजनीतिक रूप से और तीखा कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन में कहा कि पहले सदन की कार्यवाही का रिकॉर्ड देखा जाए। जब तक यह स्पष्ट नहीं होता कि मंत्री ने क्या कहा है, तब तक सदन की कार्यवाही स्थगित रखी जाए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से पहले रिकॉर्ड देखने और उसके बाद ही सदन चलाने की व्यवस्था देने का आग्रह किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि वह सदन की कार्यवाही का रिकॉर्ड देखेंगे। यदि सेना के प्रति कोई आपत्तिजनक बात कही गई होगी तो उसे कार्यवाही से हटा दिया जाएगा। उन्होंने सदस्यों से संयम बरतने और सब्र रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने किया मंत्री का बचाव

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का बचाव करते हुए कहा कि नेगी देश की सीमाओं पर काम करने वाले व्यक्ति हैं और उन्होंने सेना के खिलाफ कुछ नहीं कहा। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका काम हल्ला करना और झूठ बोलना है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति का पाठ उन्हें न पढ़ाया जाए और भाजपा देश की एकता को लेकर कोई एक उदाहरण बताए। मुख्यमंत्री के बयान के बाद भी सदन में तनातनी कम नहीं हुई। विपक्ष मंत्री के इस्तीफे और माफी की मांग पर अड़ा रहा, जबकि सत्ता पक्ष ने भाजपा के आरोपों का जवाब दिया। दोनों पक्षों की नारेबाजी से सदन का माहौल लगातार गर्माता रहा।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें