बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करने वाली तनुजा ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में भी अपनी किफायती गेंदबाजी और दबाव में विकेट लेने की क्षमता से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। उन्होंने 2024 में वनडे और टी-20 में सीनियर भारतीय महिला टीम से डेब्यू किया। यही कारण है कि वह लंबे प्रारूप की टीम के लिए भी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। उधर, एचपीसीए ने भी मैच की तैयारियां तेज कर दी हैं। पिचों को रेड बाल क्रिकेट के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेष कार्य चल रहा है। विकेटों में नई मिट्टी डाली जा रही है, नियमित रोलिंग और घास की कटाई की जा रही है ताकि चार दिन तक संतुलित उछाल और स्पिन दोनों मिल सके। इसी कारण स्टेडियम में चल रहे अन्य कोचिंग कैंप भी दूसरे केंद्रों पर स्थानांतरित किए गए हैं।