फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: हिमाचल की तनुजा कंवर को मिल सकता है टेस्ट मैच में खेलने का माैका, अगस्त अंत तक हो सकती है सीरीज

Sat, 08 Aug 2026 12:32 PM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला।

सार

29 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम के बीच होने वाले एकमात्र मल्टी डे मुकाबले के लिए भारतीय टीम की घोषणा इसी महीने होने की संभावना है। 
विज्ञापन
तनुजा कंवर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की ऑलराउंडर तनुजा कंवर के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम का मैदान खास साबित हो सकता है। 29 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम के बीच होने वाले एकमात्र मल्टी डे मुकाबले के लिए भारतीय टीम की घोषणा इसी महीने होने की संभावना है। यदि चयनकर्ताओं का भरोसा तनुजा पर कायम रहता है तो उन्हें अपने घरेलू मैदान पर पहली बार भारतीय-ए महिला टीम के लिए रेड बाल क्रिकेट खेलने का अवसर मिल सकता है। तनुजा कंवर पिछले कुछ वर्षों में घरेलू क्रिकेट से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी करने वाली तनुजा ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में भी अपनी किफायती गेंदबाजी और दबाव में विकेट लेने की क्षमता से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। उन्होंने 2024 में वनडे और टी-20 में सीनियर भारतीय महिला टीम से डेब्यू किया। यही कारण है कि वह लंबे प्रारूप की टीम के लिए भी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। उधर, एचपीसीए ने भी मैच की तैयारियां तेज कर दी हैं। पिचों को रेड बाल क्रिकेट के अनुरूप तैयार करने के लिए विशेष कार्य चल रहा है। विकेटों में नई मिट्टी डाली जा रही है, नियमित रोलिंग और घास की कटाई की जा रही है ताकि चार दिन तक संतुलित उछाल और स्पिन दोनों मिल सके। इसी कारण स्टेडियम में चल रहे अन्य कोचिंग कैंप भी दूसरे केंद्रों पर स्थानांतरित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें