फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: दिल्ली-दौलतपुर चौक ट्रेन का करतोली स्टेशन तक विस्तार, अनुराग बोले- बेहतर रेल संपर्क मिलेगा

Wed, 15 Jul 2026 09:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

 दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस (14053/14054) का विस्तार अब पंजाब के करतोली रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। इसके अलावा अंबाला सिटी-करतोली एक्सप्रेस (14501/14502) नाम से नई दैनिक ट्रेन सेवा भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
ऊना रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की रेल सेवाओं के विस्तार के तहत रेल मंत्रालय ने दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस (14053/14054) का विस्तार अब पंजाब के करतोली रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है। इसके अलावा अंबाला सिटी-करतोली एक्सप्रेस (14501/14502) नाम से नई दैनिक ट्रेन सेवा भी शुरू की गई है। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इन रेल सेवाओं के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश के यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। हिमाचल में रेल सुविधाओं के विस्तार को नई उड़ान मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई अंबाला सिटी-करतोली एक्सप्रेस (14501/14502) प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे करतोली से रवाना होकर 12:55 बजे अंबाला सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन शाम 4:15 बजे अंबाला सिटी से चलकर रात 8:25 बजे करतोली पहुंचेगी। हिमाचल प्रदेश में इसका ठहराव दौलतपुर चौक, अंब-अंदौरा और ऊना हिमाचल स्टेशनों पर रहेगा। वहीं, दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस (14053/14054) का विस्तार करतोली तक किए जाने के बाद ट्रेन रात 10:50 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 7:20 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी और वहां से सुबह 7:22 बजे चलकर 7:50 बजे करतोली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रात 8:55 बजे करतोली से रवाना होकर 9:03 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी तथा 9:05 बजे वहां से चलकर अगले दिन सुबह 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी। नई रेल सेवाओं के शुरू होने और ट्रेन के विस्तार से हिमाचल प्रदेश के यात्रियों, पर्यटकों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें