फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल

Tue, 25 Aug 2026 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।

सार

बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र के घंडालवीं कस्बे में मंगलवार दोपहर निजी जमीन पर पहाड़ी कटान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। 
विज्ञापन
पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र के घंडालवीं कस्बे में मंगलवार दोपहर निजी जमीन पर पहाड़ी कटान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर जेसीबी मशीन के ऊपर आ गिरा। भारी मलबे की चपेट में आने से जेसीबी के सहायक 20 वर्षीय कुशल बानियाल, निवासी मलोह, तहसील बंगाणा की मौत हो गई, जबकि सरकाघाट के जझर जुकैं निवासी जेसीबी चालक 26 वर्षीय पंकज भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें