फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल के मंडी में गाय के साथ क्रूरता, टांगें बांधी हुई थी, अमानवीय कृत्य की आशंका, मामला दर्ज

Tue, 04 Feb 2025 03:58 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

जिला मंडी के गांव हलेल में गाय के साथ क्रूरता की घटना हुई है। गाय की हालत देखते हुए उसके साथ अमानवीय कृत्य की आशंका की वजह से धनोटु पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है।
 
विज्ञापन
मृत पाई गई गाय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। बता दें कि सुंदरनगर की भोर पंचायत के गांव हलेल में गाय के साथ क्रूरता की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार हलेल गांव के निवासी व गाय के मालिक रामकृष्ण ने बताया कि शाम को उनके बेटे और प्रवासी नौकर ने गाय और उसकी बछिया को बांधा था। मगर मंगलवार को जब सुबह के समय उनका बेटा गाय को दुहने गया तो पाया कि गाय अपने खूंटे के बजाए गोशाला के लकड़ी के पिलर के साथ बंधी मिली। गाय की पिछली टांगें बांधी गई थी और गाय मर चुकी थी।

विज्ञापन


उन्होंने गाय की हालत देखते हुए उसके साथ अमानवीय कृत्य की आशंका की वजह से धनोटु पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है। मंडी से पुलिस फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए, जबकि पशु पालन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज हो गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही आगामी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें