फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajeev Shukla: कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ल बोले- भाजपा के लोग रावण की तरह, सब जगह करना चाह रहे शासन

Wed, 11 Dec 2024 05:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर।

सार

कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ल ने कहा भाजपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सोचते हैं कि रावण की तरह सब जगह इनका राज हो। 
विज्ञापन
कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ल ने कहा कि भाजपा को पता नहीं कौन सी बीमारी है कि यह लोग सोचते हैं कि रावण की तरह सब जगह इनका राज हो। जैसे रावण सत्ता छीनने जाता था। कभी कुबेर से तो कहीं किसी और से। ये लोग नहीं जानते कि ब्रह्मा जी भी बैठे हैं कि वे विष्णु से अनुरोध करेंगे कि मानव का रूप लो और जाकर रावण को हटवा देंगे। वैसे ही ये लोग पैसे, केंद्र सरकार की ताकत और एजेंसियों के बल पर सरकारें गिराने और सत्ता छीनने का सोचते हैं। यही काम मध्य प्रदेश, गोवा और मणिपुर में किया। फिर हिमाचल के चक्कर में पडे़ तो मुंह की खाई। हिमाचल वालों ने भाजपा को ऐसा तमाचा मारा कि सरकार को अस्थिर करने के इनके प्रयास सिरे नहीं चढ़ पाए।

विज्ञापन


धीरे-धीरे हिमाचल प्रदेश में सब वायदों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गलत आरोप लगाना इनकी फितरत में है। ये सोचते हैं कि एक झूठ को सौ बार बोलो तो कुछ लोग सच मान लेंगे। हिमाचल प्रदेश तो देवी-देवताओं का है। अगर भाजपा के लोग इतने बलशाली हैं कि कहते हैं कि यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया। पर युद्ध चल रहा है। किसानों की कर्ज माफी हो या फिर कोई अन्य योजना हो। सब कांग्रेस सरकार की लाई है। शुक्ल ने कहा कि अटल और आडवाणी की तो ऐसी सोच ही नहीं थी। उनके सिद्धांत ऐसे नहीं थे। गडकरी जैसे लोग मदद करना चाहते हैं कि मगर वे कर नहीं पाते। जयराम ठाकुर भी सुबह से शाम इसी में परेशान रहते हैं कि कैसे सत्ता पर कब्जा करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें