फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले: रेगुलर भर्ती प्रक्रिया जारी, जरूरत हुई तो आउटसोर्स पर रखेंगे टीमेट-लाइनमैन

Fri, 06 Sep 2024 06:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान श्री नैनादेवी जी से विधायक रणधीर शर्मा की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के उत्तर में जानकारी दी कि फील्ड स्टाफ की कमी से जूझ रहे बिजली बोर्ड में नियमित भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस बीच जरूरत महसूस हुई तो बिजली सप्लाई में सुधार के लिए नियमित भर्ती से पहले आउटसोर्स पर टीमैट और लाइनमैन की भर्ती की जाएगी।
 
विज्ञापन
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फील्ड स्टाफ की कमी से जूझ रहे बिजली बोर्ड में नियमित भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस बीच जरूरत महसूस हुई तो बिजली सप्लाई में सुधार के लिए नियमित भर्ती से पहले आउटसोर्स पर टीमैट और लाइनमैन की भर्ती की जाएगी। बिजली बोर्ड में इन श्रेणियों के मौजूदा समय में करीब 1000 पद खाली चल रहे हैं, जिस कारण तकनीकी खराबी आने पर बिजली आपूर्ति बहाल करने में अधिक समय लग जाता है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान श्री नैनादेवी जी से विधायक रणधीर शर्मा की ओर से लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के उत्तर में दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड की सेहत सुधारने के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में कैबिनेट सब कमेटी गठित की गई है। कमेटी की सिफारिशों पर भी आवश्यक फैसले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल बिजली पैदा करने वाला राज्य है। बावजूद इसके गुणवत्तापूर्ण बिजली सप्लाई प्रदेश में एक बड़ी समस्या है। प्रदेश में वर्षों से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। जिन क्षेत्रों में थ्री फेस लाइन है, वहां विद्युत आपूर्ति सामान्य है, लेकिन जहां सिंगल फेस लाइन है, वहां क्षमता बढ़ाने की ओर ध्यान नहीं दिया गया। प्रदेश में कई स्थानों पर 33 केवीए पावर स्टेशन बना दिए गए हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए कोई नहीं है। फील्ड स्टाफ की कमी के कारण बिजली सप्लाई सबसे अधिक प्रभावित हो रही है। मुख्यमंत्री ने रणधीर शर्मा को आश्वासन दिया कि उनके क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान किया जाएगा। 57 ट्रांसफार्मर जो किन्हीं कारणों से नहीं लग पा रहे थे प्राथमिकता के आधार पर लगेंगे।

विज्ञापन

कहां बिजली की कितनी खपत, जुटाई जाएगी जानकारी
सुक्खू ने सदन में कहा कि प्रदेश के किस विधानसभा क्षेत्र में बिजली की कितनी खपत है, इसका पूरा आंकड़ा जुटाया जा रहा है। पता लगाया जाएगा कि कौन से विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां सबसे अधिक बिजली खपत हो रही है और क्यों हो रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें