श्री नयना देवी जी मंदिर में पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भानुपल्ली रेललाइन कांग्रेस की देन है। हमने 75 फीसदी भूमि अधिग्रहण का 50 प्रतिशत खर्च और निर्माण लागत का हिस्सा दिया है। बिलासपुर तक राज्य सरकार ने पैसा दिया। अब आगे का खर्च केंद्र को उठाना चाहिए।
शनिवार को श्री नयना देवी विधानसभा के घवांडल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि भानुपल्ली रेललाइन उनकी सोच का नतीजा है। सुक्खू ने कहा कि वह उस समय विधायक थे और वीरभद्र सिंह ने कहा था कि हम इसकी कॉस्ट ऑफ कंस्ट्रक्शन देंगे ताकि सीमेंट इंडस्ट्री और स्थानीय लोगों को फायदा हो। मुख्यमंत्री ने एम्स बिलासपुर पर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल तो बना दिया है लेकिन यहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं।