फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJ Rajiv Shakdher: 'मेरा कार्यकाल छोटा, पर ये मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए'

Wed, 25 Sep 2024 06:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अब न्यायमूर्ति राजीव शकधर होंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में न्यायमूर्ति राजीव शकधर को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
विज्ञापन
राजभवन में राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने बुधवार को न्यायधीश राजीव शकधर को मुख्य न्याधीश की शपथ दिलाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में न्यायमूर्ति राजीव शकधर को शपथ दिलाई। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा। उधर, नए मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में हाईकोर्ट में फुल कोर्ट वेलकम एड्रेस भी हुआ।

विज्ञापन




'कानून अपना काम करेगा'
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में नए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह पद सम्मान की बात और बहुत महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कानून अपना काम करेगा। हमारा कार्यकाल छोटा है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बोलने से फर्क नहीं पड़ता, जो काम करेंगे उसी से पता चलता है। नए मुख्य न्यायाधीश 18 अक्तूबर 2024 को सेवानिवृत्त होंगे। ऐसे में उनका कार्यकाल संक्षिप्त रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं राजीव शकधर
न्यायमूर्ति राजीव शकधर का जन्म 19 अक्तूबर, 1962 को हुआ। सिविल और कॉर्पोरेट मामलों के विशेषज्ञ न्यायमूर्ति शकधर ने सिविल, सांविधानिक, कराधान, श्रम, कंपनी, सेवा मामलों में सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत की। उन्हें 11 अप्रैल 2008 को दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 अक्तूबर 2011 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 11 अप्रैल, 2016 को मद्रास हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया और दोबारा 15 जनवरी 2018 को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया। उधर, शपथ ग्रहण समारोह में लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला, हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश, दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें