फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद कम, बर्फबारी के बाद दारचा-शिंकुला सड़क बंद

Mon, 22 Dec 2025 10:06 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में इस बार क्रिसमस पर बर्फबारी नहीं होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 22 से 26 दिसंबर के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में पर्यटकों की उम्मीद पर पानी फिर सकता है। जानें विस्तार से...
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर शिंकुला दर्रा पर रविवार को हो रही ताजा बर्फबारी के बीच पहुंचे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतांग, शिंकुला दर्रा, बारालाचा, कुंजम दर्रा और चंबा की चोटियों पर रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं, कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के कारण ऊना में ट्रेनें आधा घंटा देरी से पहुंचीं। कोहरे के कारण सुबह के समय वाहन चालकों को भी दिक्कतें आईं।

विज्ञापन


मौसम शुष्क रहने और व्यापक बर्फबारी न होने से इस बार शिमला, मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर व्हाइट क्रिसमस की भी उम्मीद कम है। 27 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान और तापमान में गिरावट के संकेत मिले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 दिसंबर तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि बीच-बीच में धूप भी खिली।

शिंकुला दर्रे पर हिमपात के बाद दारचा-शिंकुला सड़क को प्रशासन ने बंद कर दिया है। रविवार को पर्यटक शिंकुला नहीं पहुंच पाए। हालांकि पर्यटकों ने फोर बाई फोर वाहनों में दारचा से करीब 28 किलोमीटर दूर शिंकुला दर्रा के नीचे जांस्कर समदो पहुंचकर बर्फ का लुत्फ उठाया। यहां से शिंकुला करीब 15 किलोमीटर दूर है। भरमौर, चुराह व पांगी की ऊपरी पहाड़ियों पर रविवार को हिमपात हुआ।

निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद आसमान पर बादल छाए रहे। इससे ठंड काफी बढ़ गई है। प्रदेश में रविवार को न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं हुआ। हालांकि अधिकांश स्थानों पर यह सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -2.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सोलन में 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 से 26 दिसंबर के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान अगले 3–4 दिनों में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। अधिकतम तापमान में भी आगामी दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के संकेत हैं।
विज्ञापन

बिलासपुर और मंडी जिले में कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बिलासपुर और मंडी जिलों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास मंडी के बल्ह घाटी क्षेत्र में सुबह व देर रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें