फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीसा में युवा मोर्चा ने भरी संगठन को धार देने की हुंकार

Wed, 30 Sep 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के चुराह में बीजेपी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सनी शुक्ला का स्वागत करते पदाधिका
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। तीसा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक हुई। इसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला विशेष रूप से शामिल हुए। चुराह पहुंचने पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष मिलाप, भंजराडू मंडल अध्यक्ष देवराज और बैरा मंडल अध्यक्ष जेपी समेत दोनों मंडलों के महामंत्री, उपाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। डॉ. सन्नी शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उन्हें जमीनी स्तर पर लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखना चाहिए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें