चंबा के चुवाड़ी में जली गाड़ी।संवाद
चुवाड़ी (चंबा)। रावण दहन देखकर घर लौट रहे दो लोगों को तेजरफ्तार कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में एक व्यक्ति को सिर पर चोट लगी है। उसे नूरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
मामले की पुलिस में शिकायत की गई है। वहीं, शिकायतकर्ता ने जिस कार से टक्कर मारने की आशंका जताई है, उसे भी सड़क किनारे जला दिया गया है। मालिक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उनकी कार के जलाने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनाें ओर से शियायत दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दी शिकायत में नरेंद्र निवासी भुडकू डाकघर चुवाड़ी तहसील भटियात ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े दस बजे दोस्तों के साथ चुवाड़ी चौगान मैदान में दशहरा का कार्यक्रम देखकर पैदल घर लौट रहे थे। बस स्टैंड की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक ऑल्टो कार ने उन्हें और दोस्तों को टक्कर मार दी। इससे उन्हें चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद बादल निवासी खनोड़ा पोस्ट ऑफिस टुंडी तहसील भटियात को नूरपुर रेफर कर दिया गया। उन्होंने कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, पुलिस थाना चुवाड़ी में निपुण शर्मा निवासी वार्ड नंबर-7 चुवाड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि घर के पास पार्क उनकी गाड़ी को अज्ञात लोगों ने जला दिया है। उन्होंने पुलिस ने अज्ञात लोगों की धरपकड़ कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग है। पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुट गई हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।