चंबा। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की चंबा जिला इकाई के चुनाव बचत भवन में हुए। इसमें अजय जरयाल को आम सहमति से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर और प्रवीन मेहता को महासचिव पद का दायित्व सौंपा गया। महासंघ की जिला इकाई की चुनावी प्रक्रिया चुनाव प्रभारी पवन ठाकुर और चुनाव पर्यवेक्षक कमल गुप्ता और नरेश शर्मा की देखरेख में हुई। महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय जरयाल ने आम सहमति से चुनावी प्रक्रिया करवाने में सहयोग के लिए कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाकर हल करवाने को प्रयासरत रहेंगे। इस चुनावी प्रक्रिया में महासंघ की विभिन्न खंड इकाइयों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। संवाद