फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जान जोखिम में डाल मैहला खड्ड में नहा रहे युवा

Sat, 31 Aug 2024 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मैहला की खड्ड में नहाते हुए युवा: संवाद
विज्ञापन
चंबा। बरसात के मौसम में नदी-नालों और खड्डों में नहाना खतरनाक हो सकता है। मैहला की खड्ड में रोजाना युवा जान की परवाह किए बगैर नहा रहे हैं। यह उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश होने पर खड्ड का जलस्तर किसी भी समय बढ़ सकता है। युवा इस बात को अनदेखा कर दिन भर खड्ड में गर्मी से राहत पाने के लिए नहाते देखे जा रहे हैं। इसी खड्ड में दो वर्ष पहले नहाते समय डूबने से चंबा के दो युवाओं की मौत हो गई थी। बरसात के मौसम में कब कहां बारिश हो जाए, इसका कोई पता नहीं होता। ऐसे में खड्ड का पानी कभी भी बढ़ सकता है। किसी प्रकार का कोई हादसा न हो, इसके लिए प्रशासन को भी उचित कदम उठाने की जरूरत है। एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने सभी लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नदी-नालाें में नहाने के लिए न जाएं। इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। प्रशासन मौसम को लेकर भी समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें