फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवाओं को दी जाएगी स्वरोजगार शुरू करने की जानकारी

Mon, 13 Oct 2025 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। आईटीआई चंबा में मंगलवार सुबह 10:30 बजे से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन खादी एवं ग्रामीण इंडस्ट्रीज कमीशन शिमला द्वारा किया जा रहा है, जिसमें लीड बैंक, जिला उद्योग केंद्र, तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को स्वरोजगार शुरू करने, नया उद्यम खड़ा करने और वित्तीय सहायता प्राप्त करने से जुड़ी विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 50 लाख रुपये तक के ऋण की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें 15 प्रतिशत से 35 प्रतिशत तक सब्सिडी का प्रावधान भी शामिल है। यह योजना विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करती है। आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य ने सभी युवाओं से अपील की है कि वे इस कार्यशाला में अवश्य भाग लें और योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें