चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में खिलाड़ियों के लिए बास्केटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों से अवगत करवाना है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को अभ्यास के साथ बास्केटबाल की विभिन्न तकनीकों, टीम समन्वय और खेल कौशल के बारे में जानकारी दी जा रही है। खिलाड़ियों में भी शिविर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशिक्षक अजय कुमार का कहना है कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों से खिलाड़ियों को बेहतर मंच के लिए तैयार करने में मदद मिलती है। इस मौके पर रोहित कुमार, सुनील कुमार, पंकज सिंह, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, धनंजय सिंह मौजूद रहे।