फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: काली माता मंदिर में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगला/सुल्तानपुर। ग्राम पंचायत ओडा के गांव कंदारा स्थित काली माता मंदिर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 25वें जागरण का भव्य आयोजन किया गया। पिछले 25 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस जागरण में दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता रानी के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। जागरण के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु माता के गुणगान में मग्न होकर भक्ति में झूमते नजर आए। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक प्रदीप दीपी, लक्की ठाकुर और पल्लवी पठानिया ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। काली माता मंदिर कमेटी कंदारा के प्रधान रविंदर कुमार ने जागरण को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कमेटी सदस्यों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कमेटी सदस्यों के आपसी सहयोग और श्रद्धालुओं की आस्था के कारण पिछले 25 वर्षों से यह धार्मिक आयोजन निरंतर सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ओडा की प्रधान मीना ठाकुर, वार्ड पंच पूजा देवी और जिला परिषद सदस्य इंदिरा कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें