फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवक ने चंद्रभागा में लगाई छलांग, तट पर मिले कपड़े

Sat, 11 May 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी/चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की शौर पंचायत के एक युवक ने चंद्रभागा नदी में छलांग लगा दी। अभी तक युवक का सुराग नहीं लगा है। युवक की पहचान 29 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र गुरुदेव निवासी खेलियू पंचायत शौर के रूप में हुई है। घटना शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान ने घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सूचित किया। पूरा गांव पुलिस टीम के साथ युवक की तलाश में जुटा है। चंद्रभागा नदी के तट पर युवक के कपड़े भी बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार युवक शनिवार को घर पर ही था। पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था। युवक ने यह कदम उस समय उठाया, जब घर पर कोई नहीं था। घर से भागकर चंद्रभागा नदी के तट पर अपने कपड़े व मोबाईल फोन रखकर छलांग लगा दी। उधर पुलिस थाना पांगी के प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना पंचायत प्रधान की ओर से दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश कर रही है। चंद्रभागा नदी के तट पर युवक के कपड़े मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने नदी में छलांग लगाई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें