हमीरपुर की निजी कंपनी विभिन्न पदों पर करेगी युवाओं भर्ती
15 से बीस हजार रुपये मासिक वेतन, फ्रेशर भी होंगे पात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चार अगस्त को परिसर साक्षात्कार करवाएगा। इसमें हमीरपुर की निजी कंपनी विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगी।
कंपनी सर्विस, इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन के 8 पदों और सेल्स व मार्केटिंग के 3 पदों के लिए भर्ती करेगी। टेक्नीशियन पद के लिए 10वीं, 12वीं अथवा किसी भी ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर उम्मीदवार भी पात्र हैं। सेल्स एवं मार्केटिंग पद के लिए 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ सेल्स क्षेत्र में तीन वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 25 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उनकी नियुक्ति हिमाचल के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी। उम्मीदवार के पास दोपहिया या चारपहिया वाहन होना अनिवार्य है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्र, उनकी छायाप्रतियां, पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा। यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01899-222209 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा जितेंद्र वर्मा ने दी। संवाद