फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संदिग्ध अवस्था में घायल मिले युवक की टांडा में मौत

Sat, 02 Mar 2024 07:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में घायल मिले युवक की टांडा में मौत
विज्ञापन

चंबा। सिढकुंड-झुलाड़ा मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में चोटिल मिले 22 वर्षीय ठाकुर सिंह पुत्र गुरध्यान गांव सैला डाकघर झुलाड़ा की टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह अपने घर जा रहे थे। मूसलाधार बारिश के बीच सिढकुंड-झुलाड़ा मार्ग पर ठठर नामक स्थान पर 22 वर्षीय ठाकुर सिंह घायल अवस्था में मिला। इसे उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा ले आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा रेफर किया गया। टांडा में व्यक्ति ने घाव का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सदर थाना चंबा से पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। बताया कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें