फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तीन मंजिला मकान से गिरा युवक, टांडा में भर्ती

Wed, 20 Mar 2024 07:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन मंजिला मकान से गिरा युवक, टांडा में भर्ती
विज्ञापन

निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवक की मांग ने लगाई मदद की गुहार
तीन महीने पहले हो चुकी है गौतम के पिता की मौत, मां भी तोड़ चुकी हैं दम
संवाद न्यूज एजेंसी
बाथरी (चंबा)। बनीखेत में 24 वर्षीय युवक तीन मंजिला मकान से नीचे गिर गया। घायलावस्था में युवक को बनीखेत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा के लिए रेफर कर दिया है। वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। टांडा में उपचाराधीन युवक के रिश्तेदारों ने बेटे के उपचार के लिए डलहौजी प्रशासन और लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 17 मार्च की रात को 24 वर्षीय गौतम देररात को तीसरी मंजिल से गिर गया। इससे उसके शरीर में गहरी चोटें आई हैं। युवक के गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल गौतम को स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सक विश्वजीत और तनवर दीपक ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गौतम अत्यंत गरीब परिवार से संबंधित है। लंबी बीमारी के चलते लगभग तीन माह पहले उसके पिता स्वर्ग सिधार चुके हैं, जबकि मां की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें