फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर ठगे युवक

Mon, 01 Dec 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से ठगी के मामले में पुलिस ने जांच बैठा दी है। पुलिस युवकों को जल्द पूछताछ के लिए थाने में तलब कर सकती है। पुलिस थाना खैरी में दो युवकों ने तीन लोगों के खिलाफ विदेश में नौकरी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने की शिकायत सौंपी। शिकायतकर्ता करण सिंह निवासी भलोगी और अमन किमलच निवासी करमोग ने बताया कि आरोपी देवेंद्र, दिशु और एक अन्य व्यक्ति ने उनकी थाईलैंड के लिए फ्लाइट बुक की। जब वे थाईलैंड पहुंचे तो कुछ हथियारबंद लोगों ने उन्हें उठा लिया और उन्हें अपनी दूसरी कंपनी में काम करने के लिए मजबूर किया। इस दौरान जान से मारने की धमकी दी और पांच-पांच लाख रुपये की मांग की। इस दौरान उन्होंने थाईलैंड दूतावास के अधिकारियों से संपर्क किया और भारतीय दूतावास में मामला पहुंचा तो वे भारत वापस आ सके। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि ठगी के मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। आरोपियाें को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें