फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच पर लोथल के पास हादसे में युवक की मौत

Mon, 13 May 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के धरवाला त्रिलोचन महादेव के पास घटनास्थल पर पड़ी बाईक।संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर एनएच पर लोथल के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना का पता उस समय चला, जब लोथल के पास स्थानीय लोगों ने सोमवार को सड़क किनारे गिरी बाइक देखी।
विज्ञापन

जब काफी देर तक इस बाइक को लेने के लिए कोई नहीं आया तो लोगों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच सबसे पहले बाइक के मालिक की पहचान की। उसके बाद उसके घरवालों से संपर्क साधा। संपर्क करने पर बताया गया कि वह बाइक लेकर चंबा से अपने घर ढकोग के लिए रविवार रात को निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इससे पुलिस को भी किसी अनहोनी घटना का अंदेशा होने लगा। जहां बाइक गिरी थी, उससे नीचे रावी नदी बह रही है। ऐसे में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रावी तट में लापता युवक की तलाश शुरू की। रावी तट किनारे कुछ दूरी पर पुलिस को युवक का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए चूड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मृतक के परिजनों को भी इस घटना के बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान कुलविंदर उर्फ बिपन कुमार पुत्र हरो राम निवासी ढकोग के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें