फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विंटर कप पर यूथ क्लब चंबा का कब्जा, दाना एफसी को 4-0 से रौंदा

Sat, 31 Oct 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
दस टीमों के बीच तीन दिन चला फुटबाॅल का रोमांच, आर्यन खन्ना बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन

जावन्या सर्वश्रेष्ठ रक्षक, मोक्ष सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर और गौरव चुने गए सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में खेले गए विंटर कप फुटबाॅल टूर्नामेंट में यूथ क्लब चंबा ने खिताबी जीत दर्ज की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल में टीम ने दाना एफसी को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। यूथ क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल से पहले खेले गए मुकाबले में दाना एफसी ने मुगला को 3-1 से पराजित कर खिताबी भिड़ंत में जगह बनाई थी। इसके बाद फाइनल में यूथ क्लब चंबा ने शुरू से ही खेल पर पकड़ बनाए रखी और चार गोल दागकर दाना एफसी को कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

विजेता टीम को 7100 रुपये और उपविजेता दाना एफसी को 4100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में आर्यन खन्ना को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जावन्या को सर्वश्रेष्ठ रक्षक, मोक्ष को सर्वश्रेष्ठ गोल स्कोरर और गौरव को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्थानीय फुटबाल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें