फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: यंगस्टर बॉयज ने जंबो इलेवन को 19 रन से हराया

विज्ञापन
उदयपुर मैदान में ​क्रिकेट मैच खेलने पहुंचे ​खिलाड़ी
विज्ञापन
चंबा। उदयपुर स्थित क्रिकेट मैदान में चल रही महाशिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को एक मैच खेला गया। इसमें यंगस्टर बॉयज की टीम ने 19 रन से जंबो इलेवन की टीम को शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि इस मैच में यंगस्टर बॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 147 रन बनाए। इसमें नरेंद्र ने 48 और सूरज ने 32 रन की पारी खेली। जंबो इलेवन की ओर से मनजीत ने तीन और मनोज ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंबो इलेवन की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 128 रन ही बना सकी। इसमें विनोद ने 40 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए। यंगस्टर बॉयज की ओर से विजय, बंटी और राजेश ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ विजेता टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें