फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भेड़-बकरियां चराने गई युवती की सियूल खड्ड में डूबने से मौत

Fri, 31 Jul 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पैर फिसलने से तेज बहाव में बही, एक किलोमीटर दूर चट्टान के बीच फंसा मिला शव
विज्ञापन

भारी बारिश के बाद बढ़ा था खड्ड का जलस्तर, देर रात तक चलाया था सर्च अभियान
प्रशासन ने दी 25 हजार की राहत, पुलिस, आईटीबीपी और अग्निशमन विभाग ने ढूंढा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल की पंचायत संघणी के प्रेढ़ गांव की युवती की सियूल खड्ड में डूबने से मौत हो गई। 19 वर्षीय शबनम पुत्री गुलाम नबी वीरवार शाम को भेड़-बकरियां चराने के लिए खड्ड के किनारे गई थीं। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गईं। भारी बारिश के कारण खड्ड का जलस्तर बढ़ गया था। इससे वह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर तक बह गईं। देर रात तक शबनम घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी किहार जगवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस, आईटीबीपी, अग्निशमन विभाग के जवान, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संयुक्त टीम ने पूरी रात सर्च अभियान चलाया। अंधेरा होने और खड्ड का तेज बहाव होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जलाड़ी के पास चट्टानों के बीच शबनम का शव मिला। कड़ी मशक्कत के बाद शव को खड्ड से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उपमंडल प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा राहत नियमों के तहत मृतका के परिवार को 25 हजार रुपये की अंतरिम राहत राशि प्रदान की। तहसीलदार अभिराय सिंह ठाकुर के निर्देश पर संबंधित पटवारी संघर्ष पठानिया ने मृतका के निकटतम परिजन को यह राशि सौंपी। बताया कि नियमानुसार मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। शेष तीन लाख 75 हजार रुपये आवश्यक विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें