फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गुडक चमक की गूंज से प्रदेश में छाया चंबा का नन्हा गायक

Sun, 29 Nov 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचली रंगोत्सव-2026 में नौ वर्षीय मानविक ने लोकगीत गायन में पाया पहला स्थान
विज्ञापन

कनिष्क की ढोलक संगत ने जमाया रंग, मिंजर और भरमौर मेले में भी दे चुके हैं प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा की लोकसंस्कृति की मिठास जब नौ वर्षीय मानविक पंडित की आवाज में घुली तो प्रदेशस्तरीय मंच पर उसकी गूंज सुनाई दी।
हमीरपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता हिमाचली रंगोत्सव-2026 में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंगला के छात्र मानविक ने लोकगीत गायन में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। चंबा के पारंपरिक लोकगीत गुडक चमक की प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल और दर्शकों को प्रभावित किया। इस दौरान बाल कलाकार कनिष्क ने ढोलक पर संगत कर प्रस्तुति में लोकसंगीत का रंग भर दिया। दोनों की जुगलबंदी ने मंच पर चंबा की सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की।
केंद्रीय मुख्य शिक्षिका कमलेश कुमारी ने बताया कि मानविक इससे पहले भी विभिन्न मंचों पर अपनी गायन प्रतिभा दिखा चुका है। उसने आठ मार्च को आयोजित जिला स्तरीय महिला दिवस समारोह के साथ अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले और भरमौर मेले में भी लोकगीत प्रस्तुत किए हैं। कम उम्र में प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करना विद्यालय और जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानविक की उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी है। लोगों ने मानविक और उसके साथ ढोलक पर संगत करने वाले कनिष्क को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें